Wednesday, October 21st, 2026

नन्ही राही मरावी ने जीता सबका दिल, सायकिल रैली में अपनी छोटी सायकिल लेकर पहुँची

नारायणपुर
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन से जिले के लोगों को जोड?े के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आज रविवार 14 फरवरी को अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2021 के प्रचार-प्रसार हेतु कलेक्टोरेट कार्यालय से सायकिल रैली निकाली गयी। इस रैली में अधिकारी-कर्मचारियो, जनप्रतिनिधियों के साथ साथ जिलेवासीओ ने अपनी सहभागिता निभाई। वहीं इस सायकिल रैली में आकर्षण का मुख्य केंद्र 2 वर्ष की नन्ही बालिका राही मरावी रही, जो अपनी छोटी सी सायकल पर सवार होकर रैली में भाग लेने पहुंची। उपस्थित लोगों ने बालिका का जोरदार ताली बजाकर हौसला अफजाई की।

 

#सायकिल रैली

Source : Agency

पाठको की राय